*छेड़खानी के मुकदमे में सुलह ना करने पर युवती पर किया एसिड अटैक*
*कौशांबी* छेड़खानी के दर्ज मुक़दमें में सुलह न करने पर दबंगो ने महिला के चेहरे पर एसिड अटैक कर दिया, जिससे महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दबंग मौके से फरार हो गए। महिला ने 3 लोगों को पहचान लिया। जबकि दो लोगों को नहीं पहचान सकी। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एसिड से हमला करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है । मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक सदी गांव की सविता देवी ने महीनों पहले कुछ लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर पाकर पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी । पीड़िता ने बताया कि वह लोग सुलह का दबाव बनाने लगे।
बावजूद इसके पीड़िता मुकदमे में सुलह नहीं हो रही थी। 28 मार्च की शाम पीड़िता खेत से वापस अपने घर आ रही थी। रास्ते में ही कुछ लोगों ने बाइक से आकर रोक लिया। दबंग मुकदमे में सुलह के लिए गाली गलौज करने लगे। महिला ने इंकार कर दिया तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर भाग निकले, जिससे महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुन मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन महिला को इलाज के लिए मंझनपुर के जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।
लेकिन हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का इलाज चल रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एसिड अटैक एवं धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली इलाके में एक ऐसा प्रकरण आया हुआ है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-