June 20, 2026

वन स्टॉप सेंटर और बाल कल्याण समिति को क्लीन चिट देते हुए महिला थानेदार पर बालिका की मां ने लगाए गंभीर आरोप-

Spread the love

*वन स्टॉप सेंटर और बाल कल्याण समिति को क्लीन चिट देते हुए महिला थानेदार पर बालिका की मां ने लगाए गंभीर आरोप*

 

*कौशाम्बी* वन स्टॉप सेंटर से दो बालिकाओं के 03 फरवरी को रहस्यमय तरीके से भाग जाने के मामले में रोज नए-नए मोड़ आ रहे हैं महिला थानेदार के सामने दिए बयान से बालिकाएं मुकर गई हैं बालिकाएं और उनके परिजनों का कहना है कि महिला थानेदार ने उन पर दबाव डालकर अपने मनमर्जी का बयान दर्ज कराया है जिला अधिकारी को भेजे पत्र में बालिका की माता सुशीला देवी ने बताया कि 27 फरवरी को उसकी बेटी को वन स्टॉप सेंटर में दाखिला किया गया था जहां से वह 03 फरवरी को भाग गई है बालिका की माता का कहना है कि बाद में बालिका बरामद हो गई जिस पर महिला थानेदार ने बालिका पर नाजायज दबाव बनाकर गलत बयान दर्ज किया है पुलिस के भय में बालिका ने गलत बयान दर्ज कराया है जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बालिका की माता का कहना है कि वन स्टॉप सेंटर और बाल कल्याण समिति का इस मामले में कोई दोष नहीं है उनका कहना है महिला थानेदार के सामने दिया गया बयान दबाव में दिया गया है जो गलत है

 

बालिकाओं के बयान बदलने के बाद इस प्रकरण पर फिर नया मोड़ आ गया है जबकि बाल कल्याण समिति की सदस्य और और वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक सहित कई लोगों पर कार्यवाही हो चुकी है लेकिन बाद में जिलाधिकारी को दिए गए पत्र के आधार पर यदि जांच हुई तो महिला थानेदार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं|