19 साल की युवती को दिल दे बैठा 7 बच्चों का पिता, लव मैरिज के बाद हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षाl
हरियाणा: पलवल जिले के हथीन में 67 वर्षीय बुजुर्ग ने 19 वर्षीय युवती से निकाह कर लिया. अब इन दोनों ने अपने-अपने परिवारों के डर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई हुई है. हालांकि अभी सुरक्षा नहीं मिली है. पता चला है कि आगामी 10 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. बुजुर्ग और युवती दोनों पहले से शादीशुदा हैं. बुजुर्ग के सात बच्चे भी हैं, जो सभी शादीशुदा हैं.
डीएसपी हथीन रतनदीप बाली ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हथीन के गांव हुँचपुरी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने नूंह जिले के एक गांव की 19 वर्षीय युवती से शादी कर ली है और अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उन्हें अपने परिजनों से जान का खतरा है. हाईकोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ है कि मामले की जांच की जाए और दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाए. साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि किन परिस्तिथियों में यह शादी हुई है. बुजुर्ग व्यक्ति की पत्नी की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी.
बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों का गांव में जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था और बुजुर्ग व्यक्ति मदद करने के लिए उनके घर जाता था. इसी दौरान उन दोनों में प्रेम संबंध बन गए ।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-