*प्रयागराज न्यूज़:- अबोध बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास, मुकदमा दर्ज*
*हनुमानगंज:-* सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गाँव में अबोध बच्ची के साथ दुराचार करने के प्रयास में माँ की तहरीर पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गाँव की अबोध बच्ची को मंगलवार की रात लगभग नौ बजे पड़ोसी युवक घर के पास अधेंरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया युवक की इस हरकत से अबोध बच्ची ने जोर की आवाज लगायी दरिन्दे ने बच्ची का मुंह दबा कर उसकी आवाज रोकने का भी प्रयास किया बच्ची किसी तरह अपनी जान बचा कर घर आकर माँ से घटना के बारे में बताया लोकलाज के भय से बच्ची की माँ ने पुलिस को सूचना नहीं दी बल्कि उलाहना देने गयी तो उस दरिन्दे ने महिला को मारने की धमकी दी तथा उसकी सभी लड़कियों के साथ दुराचार करने के लिये भी धमकाया महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इलियास उर्फ मुन्नू निवासी फतूहां के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-