May 6, 2026

*सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस द्वारा

Spread the love

*जनपद में अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 01.60 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार तथा जनपद में कानून/ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कुल 18 व्यक्तियों का शान्ति भंग में किया गया चालान। जिसका थानावार विवरण मे

*1-* *थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 भारतभूषण सिंह थाना कोतवाली देहात मय हमराह गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि लौरिया सड़क पुलिया से *आरोपी1- नरेश सोनकर पुत्र नन्हकू सोनकर निवासी हनुमान पड़रा थाना कोतवाली देहात व 2- अखिलेश पुत्र रामचन्दर निवासी हनुमान पड़रा थाना कोतवाली देहात * को 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0-76/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

*2-* *थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 01 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शुक्रवार को उ0नि0 रामगुलाम यादव थाना जमालपुर मय हमराह हे0कां0 तौकीर खाँ थाना जमालपुर, हे0कां0 शेरबहादुर यादव थाना जमालपुर के साथ गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि इसी दौरान ग्राम देवरिया स्थित नवनिर्मित ओवरब्रिज के पास से *आरोपी चन्द्रशेखर पटेल पुत्र सियाराम निवासी गोरखपुर माफी थाना जमालपुर * को 01 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध गाँजा के साथ समय प्रातः 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना जमालपुर में मु0अ0सं0-16/19 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।

*3-* *थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारन्टी गिरफ्तार-*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 उमाशंकर गिरी प्रभारी चौकी धाम सुरक्षा थाना विन्ध्याचल मय हमराह गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि जरिये मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर *वारण्टी राजकुमार पुत्र नन्दा पाण्डेय निवासी कस्बा विन्ध्याचल थाना विन्ध्याचल * को आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।