इमरान खान सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराएगा। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाक की वन संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। पाक का कहना है कि भारत की कार्रवाई इको-टेररिज्म के अंतर्गत आनी चाहिए।
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मलिक अमीन असलम ने कहा कि भारतीय जेट विमानों ने फॉरेस्ट रिजर्व पर बमबारी की। अब सरकार पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन कर रही है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर इसे शिकायत का आधार बनाया जाएगा। वहां पर जो भी हुआ उसे पर्यावरणीय आतंकवाद ही कहा जाएगा। एयर स्ट्राइक की वजह से वन क्षेत्र के दर्जनों देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-