पीएम मोदी ने कहा यह आंध्र प्रदेश के विकास के लिए एनडीए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुछ भ्रष्टों ने आंध्र प्रदेश के विकास को बाधित किया है। ऐसे लोग आंध्रप्रदेश के बेटे बेटियों को आगे बए़ाने के बजाय अपने बेटे बेटियों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। हमारी सरकार कोई भी फैसला इतनी तेजी से और मजबूती से इसलिए ले पाती है क्योंकि हम ईमानदार हैं। हमें अपनी किसी फाइल के खुल जाने का डर नहीं है।
; पीएम मोदी ने कहा कि डरता वही है जिसने पाप किया हो, जिसने गलत मंशा से काम किया हो। यही डर हमारे विरोधियों को खाए जा रहा है, जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज औऱ अपना खुद का राजवंश स्थापित करने में लगे लोग भी शामिल हैं। मोदी को वे इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंेकि किसान की, दलित की वंचित के जीवन में सकारात्म।क बदलाव आया है। मोदी को वो इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंकि बिचौलियों, दलालों, भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मोदी को वो इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंकि आज देश हित में कड़े और बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों देश को आप भी को इन लोगों का एजेंडा समझ में आ गया है। ये लोग मिलकर देश को एक मजबूर सरकार देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका ये मजबूर सरकार लाने का प्लान कभी काम नहीं कर सकता। क्योंकि देश में आज एक मजबूत सरकार है और आज देश में ऐसी बातें हो रही हैं जिसकी पहले कल्प ना भी नहीं की जा सकती थी। ये वही लोग हैं जिनके बयान पाकिस्तान को मदद कर रहे हैं और भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वे वही लोग हैं जिनके बयानों को पाकिस्तान की संसद और पाकिस्तान के रेडियो में खुशी-खुशी उद्धृत किया जा रहा है। मैं इस महामिलावट से पूछना चाहता हूं कि वो मोदी विरोध करते करते देश का भी विरोध करने लगे हैं। वो क्यों ऐसी सियासत कर रहे हैं जिसका फायदा पाकिस्तान उठा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये देश का बड़े दुर्भाग्य है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया पाकिस्तान से जवाब मांग रही है, तब हिंदुस्तान के कुछ लोग ऐसे बयान दे रहे हैं जो देश के सुरक्षाबलों का मनोबल कमजोर करते हैं। जब देश में मजबूत सरकार होती है तो जय जवान भी होता है और जय किसान भी होता है। किसानों के नई शुरूआत हो चुकी है। और अभी तो ये बस एक शुरूआत है। सागरमाला प्रोजेक्ट हमारे विजन सबका साथ सबका विकास का ही एक परिणाम है।
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि डीप शिप फिशिंग वैसल के निर्माण के लिए केंद्र ने 300 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए हैं। समुद्र में मछुआरों को अंतरिक्ष से मदद मिलती है। हमने इसरो की मदद से नाविक डिवाइस उपलब्ध कराई है। यह नेविगेशन डिवाइस न केवल मछली पकड़ने का क्षेत्र प्रदान करता है, बल्कि मौसम संबंधी जानकारी भी प्रदान करता है। हम समझते हैं कि अगर हम मछुआरे भाइयों और बहनों की आय में वृद्धि करना चाहते हैं, तो हमें मत्स्य पालन से जुड़े बुनियादी ढांचे को विकसित करना होगा। मुकेयुर फिशिंग हार्बर और पम्पुहर फिशिंग हार्बर के निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-