पाकिस्तानी सेना की हिरासत से वापस अपने वतन लौट रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के स्वागत में पूरा देश खड़ा है। कुछ ही देर में वह अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत आ रहे हैं। लेकिन उनके देश में आने से पहले ही उनको लेकर राजनीतिक तलवारें खिंच गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर सवाल खड़े कर दिए जिसमें उन्होंने अभिनंदन की जानकारी साझा की।
तमिलनाडु में रैली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश को तमिलनाडु के विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है, पूरा देश उनका इंतजार कर रहा है। इसी बात पर प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा कि विंग कमांडर अभिनंदन ने दुश्मन देश की गिरफ्त में होने के बावजूद अपनी जानकारी को देने से मना कर दिया था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री एक चुनावी रैली में बिना किसी हिचक के उसकी जानकारी साझा कर रहे हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-