April 19, 2026

बाबा भोलेनाथ के अटूट भक्त जमशेदपुर के रहने वाले संजय शर्मा…..

Spread the love

आज हम आपको बताने जा रहे है एक भक्त के बारे में जो कि बाबा भोलेनाथ के अटूट भक्त है उनकी बाबा पर भक्ति और विश्वाश इतनी अटूट है कि संजय शर्मा जमशेदपुर के सुंदरनगर छेत्र से ही बाबाधाम की यात्रा पैदल तय करते है जो कि लगभग 600 किलोमीटर है । संजय शर्मा मूलतः झारखंड जमशेदपुर के जुगसलाई छेत्र के निवासी है मूलतः दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर है संजय शर्मा । उनके पिता का नाम राजेश्वर शर्मा और माता का नाम राधिका देवी है ।संजय शर्मा बताते है कि बाबा की भक्ति कुछ पाने के लिए नही करता बल्कि उनकी भक्ति करने में और उनकी दर्शन करने में आनंद ही कुछ ओर है बाबा सबकी दुख को हरते है सभी मुराद पूरी करते है बिन मांगे ही सबकुछ देते है केवल शुद्ध मन से बाबा को एक लोटा जल चढ़ाने से बाबा अति प्रसन्न होते है । संजय शर्मा को पैदल यात्रा करने में 15-20 दिनों का समय लगता है और इस क्रम में वो पहले सुल्तानगंज जाते है जहाँ से जल भरकर फिर पैदल बाबाधाम की यात्रा प्रारंभ करते है और बाबा को जल चढ़ाते है पर दुख इस बात का है कि बाबाधाम के जिला प्रशासन इस पर कोई भी मदद करने की पहल नही करते है । पर भक्ति तो भक्ति है संजय बम को केवल भोले दिखते है और कष्ट होते हुए भी बाबा को जल अपर्ण करते है ।बाबा भोलेनाथ इसी तरह उनका उत्साह बढ़ाये ।
बोल बम