June 24, 2026

मुख्तार अंसारी को लखनऊ शिफ्ट करने की तैयारी, बेटे ने ट्वीट कर जताई अनहोनी की आशंका –

Spread the love

मुख्तार अंसारी को लखनऊ शिफ्ट करने की तैयारी, बेटे ने ट्वीट कर जताई अनहोनी की असंका

बांदा. यूपी के बांदा जेल (Banda Jail) में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की रविवार देर रात तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद बांदा जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुख्तार अंसारी को लखनऊ (Lucknow) शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गया. सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक मुख़्तार की लखनऊ कोर्ट मे पेशी की बात भी सामने आ रही है. उधर मऊ से विधायक और मुख़्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने अपने पिता को लेकर रविवार देर रात ट्वीट किया. ट्वीट में शासन द्वारा मेडिकल कैंसिल करवाकर मध्यरात्रि में मुख्तार को बांदा से लखनऊ शिफ्ट किए जाने की बात लिखते हुए अनहोनी की आशंका जताई है.

 

ट्वीट के बाद से बांदा जेल में हलचल भी बढ़ गई. एडीएम, एसपी, सीएमओ सहित भारी पुलिस बल और डॉक्टर मंडल कारागार पहुंचे. जिसके बाद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को मंडल कारागार से लखनऊ ले जाने की तेज हो गई. मंडल कारागार में देर रात आला अधिकारियों की आमद होने से सरगर्मी काफी बढ़ गई. चर्चा है कि माफिया डॉन पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से लखनऊ ले जाया जा सकता है. हालांकि इस बाबत जब अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश हुई तो वे मीडिया से कन्नी काटते नजर आए.

बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका

सूत्रों की माने तो जेल में देर रात एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा पहुंचे. उनके आने के करीब एक घंटे बाद सीएमओ भी जेल पहुंचे और कुछ देर बाद वापस निकल गए है. जेल के अंदर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व एडीएम उमाकांत त्रिपाठी के अंदर होने की बात कही जा रही है. अब्बास ने दूसरे ट्वीट में एक बिना नंबर की इनोवा गाड़ी का जेल परिसर में घुसते हुए ट्वीट किया और अनहोनी की आशंका जताई. बता दें कि 7 अप्रैल 2021 को मुख़्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल शिफ्ट हुआ था.