प्रयागराज से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू, 45 मिनट के अंदर राजधानी पहुंच सकेंगे***
प्रयागराजः प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए प्रयागराज से हवाई सफर रविवार से शुरू हो गया है। #इंडिगो ने 72 सीटर विमान सेवा शुरू की है।
रविवार को पहला विमान लखनऊ से चलकर सुबह 8:30 बजे प्रयागराज पहुंचा। पहले दिन इस विमान से लखनऊ से 62 यात्री प्रयागराज आए हैं। विमान वापस लखनऊ के लिए शाम 4.25 बजे रवाना हुआ। यह 5.10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगा। 45 मिनट में यात्री लखनऊ पहुंच सकेंगे।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बोर्डिंग पास देकर यात्रियों को रवाना किया। यह विमान नियमित चलेगा। दो वर्ष पहले शुरू हुए प्रयागराज एयरपोर्ट के बाद संगम नगरी अब तक देश के कई शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ गई है।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-