June 14, 2026

*प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु दौरे पर, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा- ‘गो बैक मोदी’*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु में 2,995 करोड़ रुपये की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह सड़क सुरक्षा पार्क और परिवहन संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। कन्याकुमारी में आयोजित जनसभा में वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे का विरोध भी हो रहा है। ट्विटर पर एक बार फिर ‘गो बैक मोदी’ ट्रेंड कर रहा है। पिछले महीने एम्स का शिलान्यास करने मदुरै पहुंचे पीएम मोदी का भी विरोध किया गया था। उस समय भी ट्विटर पर हैशटैग ‘गो बैक मोदी’ से लोगों ने ट्वीट किया था।