रियलमी डेज़ सेल (Realme Days Sale) का लाइव है, और यहां से ग्राहक रियलमी के पॉपुलर स्मार्टफोन, वियरेबल प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदा जा सकता है. बात करें कुछ बेहतरीन फोन डील की तो ग्राहकों को यहां से रियलमी 9i को भी कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक रियलमी 9i को 13,499 रुपये के बजाए सिर्फ 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसपर ग्राहकों को 500 रुपये की छूट मिल रही है, और साथ ही 1,000 रुपये पर 100 रुपये की छूट भी दी जा रही है.
Realme 9i में 6.6 इंच का फुल HD + डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 2400×1080 पिक्सल है. इसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz का है. नए फोन Realme 9i में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर बना है.
ग्राहकों को इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, और फोन के रैम को 11 जीबी तक स्टोरेज की मदद से बढ़ाया जा सकता है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इस फोन को प्रिज्म ब्लैक और प्रिज़्म ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है.
मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर Realme 9i में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो कि अपर्चर f/1.8 के साथ आता है. इसके कैमरे में फेज ऑटो डिटेक्शन भी मिलेगा. इसका दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है. सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि इसे 70 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकेगा. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट में निकली 1095 पदों पर वैकेंसी__
सोने का मास्क भी आ गया
एक किलोमीटर पर केवल 20 पैसे का खर्च