*होली के अवसर पर 17 मार्च की रात से बंद रहेंगी शराब की दुकानें*
*देवरिया (सू0वि0) 14 मार्च* जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि 18 मार्च को होली पर्व के परिप्रेक्ष्य में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखे जाने के दृष्टिकोण से संयुक्त प्रांत अधिनियम-1910 के प्रस्तर-59 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेशित किया जाता है कि जनपद देवरिया स्थित आबकारी विभाग के समस्त फुटकर/थोक बिक्री अनुज्ञापनों के साथ-साथ मदिरा निर्माण इकाइयां भी दिनांक 17 मार्च 2022 की रात्रि 10:00 से 18 मार्च 2022 की रात्रि 10:00 बजे तक पूर्णतया बंद रहेगी। अनुज्ञापी को उक्त बंदी का कोई प्रतिफल/छूट या प्रतिपूर्ति देय नहीं होगा।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-