June 25, 2026

*काशी का लाल हुआ शहीद*

Spread the love

कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार की सुबह वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर हादसे में काशी के लाल विशाल पांडेय (34) ने भी जान गंवा दी। गुरुवार की सुबह जब यह समाचार वायु सेना के माध्यम से विशाल के परिजनों को मिला तो घर में कोहराम मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विशाल वायु सेना के हेलीकॉप्टर के को-पायलट थे। दो महीने पूर्व इनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई थी। इसके पहले विशाल राजस्थान में तैनात थे। रोहनिया क्षेत्र के मूल निवासी विशाल का परिवार वाराणसी के हुकुलगंज क्षेत्र में रहता है।

कश्मीर के बडगाम जिले के गरेंद कलां गांव में बुधवार की सुबह 10:38 बजे वायुसेना का हेलीकॉप्टर गिर पड़ा था। मौके से बरामद छह शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। विशाल के जान गंवाने की सूचना मिलने पर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके घर पहुंच गए थे।

वायु सेना में वर्ष 2005 में हुए थे भर्ती

परिजनों ने बताया कि विशाल के पार्थिव शरीर के साथ उनकी पत्नी माधुरी दोपहर चार बजे के लगभग घर पहुंचेंगी। विशाल की भर्ती वायु सेना में वर्ष 2005 में हुई थी,  वह 14 सालों से देश की सेवा में तत्पर थें। विशाल के पिता विजय शंकर पांडेय ने कहा हमें बेटे पर गर्व है और सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें। *साभार*