June 23, 2026

रूस का हमला जारी, 752 मरे, कर रहा युद्धाभ्यास, 10 लाख किए पलायन, यूक्रेन को मदद जारी-

Spread the love

*रूस का हमला जारी, 752 मरे, कर रहा युद्धाभ्यास, 10 लाख किए पलायन, यूक्रेन को मदद जारी*

 

यूक्रेन में रूस के हमले लगातार 8वें दिन भी जारी हैं. राजधानी कीव के अलावा खार्किव सहित कुछ बड़े शहरों में रूसी सेना मिसाइलें दाग रही है. इस बीच उत्तरी कीव से करीब 80 किलोमीटर दूर चेर्नीहीव, सुकाची, बुका शहर की सैटेलाइट इमेज सामने आई हैं, जिनमें तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है. यह इमेज अमेरिका की मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने जारी की है. रूस सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, यूक्रेन से बातचीत के लिए हमारा डेलिगेशन आज दोपहर से बेलारूस में मौजूद है, लेकिन यूक्रेन का दल अब तक यहां नहीं पहुंचा है. हम उनका इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है वो जल्द यहां पहुंचेंगे. हालांकि तय यह हुआ था कि बातचीत बेलारूस में न होकर पोलैंड में होगी, लेकिन रूस का डेलिगेशन बेलारूस में मौजूद है.

 

रूस ने पूर्वी यूक्रेन के बालाक्लीया शहर पर कब्जा कर लिया है. रूसी बमबारी के दौरान चेर्नीहीव के ऑयल डिपो में आग लग गई. फ्रांस ने अपने लोगों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है. रूसी सेना ने ओडेसा को घेर लिया है. साथ ही दक्षिणी यूक्रेन के मीकोलायिव शहर में भी रूस के सैनिक घुस गए हैं. रूस ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के साथ युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. UN का दावा है कि यूक्रेन में 1 मार्च से अब तक रूसी हमलों में 752 नागरिक मारे गए हैं, वहीं रूस के 498 सैनिक मारे जाने की पुष्टि हुई है. ​​​​​जर्मनी जंग के लिए यूक्रेन को 2,700 एंटी-एयर मिसाइलें देगा. अमेरिका ने यूक्रेन को 100 से ज्यादा एंटी एयर क्राफ्ट स्टिंगर मिसाइलें दी हैं. वर्ल्ड बैंक ने बेलारूस और रूस में अपने सभी प्रोजेक्ट को रोक दिया है. यूक्रेन में कीव के ड्रूजबी और नारोदिव मेट्रो स्टेशन के पास 2 धमाके हुए. अब तक 10 लाख से अधिक शरणार्थी यूक्रेन छोड़ चुके हैं.

 

अमेरिका ने रूस के साथ बेलारूस पर भी कड़े प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस और बेलारूस के डिफेंस सेक्टर में होने वाले एक्सपोर्ट पर बैन लगाया गया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को वहां का नेता मानने को तैयार है. साथ ही रूस जेलेंस्की की पूरी हिफाजत भी करेगा. उन्होंने कहा कि यूक्रेन हमें अपने हथियारों की जानकारी दे तो हम हमले रोक देंगे.