July 15, 2026

मैट्रिक-इंटर परीक्षा 24 मार्च से- सुशील झा

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

===========

 

*मैट्रिक-इंटर परीक्षा 24 मार्च से*

 

🔹️ झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) ने की परीक्षा तिथि की घोषणा ।

 

🔹️ राज्य में पहली बार ऐसा होगा जिसमें परीक्षा एक महीने तक चलेगी ।

 

🔹️ 24 मार्च से शुरू होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी समाप्त ।

 

🔹️ मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में लगभग 7 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल । जिसमें मैट्रिक में लगभग 4 लाख और इंटर में लगभग 3 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल ।

 

🔹️स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार दोनों टर्म की परीक्षा ली जाएगी एक साथ । जिसमें पहले टर्म की परीक्षा ओ.एम.आर.शीट पर तथा दूसरे टर्म की परीक्षा उत्तर-पुस्तिका पर होगी ।

 

🔹️ प्रथम पाली में मैट्रिक व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की होगी परीक्षा ।

 

🔹️ शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुरूप मैट्रिक और इंटर दोनों के परीक्षार्थियों को एक विषय से दूसरे विषय की परीक्षा के बीच कम-से-कम एक दिन के समय का दिया गया है अंतराल ।

 

🔹️ इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 3 मार्च से 22 मार्च तक होगी । और मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 26 अप्रैल से 5 मई तक चलेगी ।

 

🔹️ झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर 28 फरवरी से डाउनलोड होगा इंटर का प्रवेश-पत्र ।

तथा 1 मार्च से डाउनलोड होगा मैट्रिक का प्रवेश-पत्र ।

 

 

सुशील झा