गोड्डा:-(झारखंड)
===========
*यूक्रेन में फंसे गोड्डा के 5 छात्रों के परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार*
🔹️ यूक्रेन पर हमले की खबर सुनकर वहां के विग्निशिया काॅलेज में पिछले 2 साल से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे गोड्डा के छात्रों के परिजनों ने भारत सरकार से लगाई है मदद की गुहार ।
🔹️ यूक्रेन में गोड्डा के गुलजारबाग मुहल्ले का शिवम सौरभ , मोहन कुमार , राजवीर कुमार, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रहनेवाले अशोक मंडल की पुत्री और सिनेमाहाॅल रोड निवासी विश्वनाथ दास का बेटा आदित्य कर रहे हैं मेडिकल की पढ़ाई ।
🔹️ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने री-ट्वीट कर विदेश मंत्री को दी है जानकारी तथा यूक्रेन में फंसे छात्रों को सही सलामत भारत वापसी के लिए किया आग्रह ।
🔹️ यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों की निरंतर दिन-रात निगाहें टी.वी.स्क्रीन पर टिकी हैं ।
🔹️ बच्चों से फोन पर संपर्क में रहे परिजनों के बताए अनुसार छात्र सुरक्षित ठिकाने पर तो हैं, लेकिन बमबारी के कारण पूरा शहर बंद हो जाने और किसी को भी निकलने पर की गई पाबंदी के कारण खाने-पीने जैसी मुख्य दिनचर्या हो गई है प्रभावित ।
सुशील झा

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-