April 16, 2026

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केन्द्रीय अध्यक्ष ने की बड़ी कार्रवाई- सुशील झा

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

===========

 

*झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केन्द्रीय अध्यक्ष ने की बड़ी कार्रवाई*

 

🔹️ झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केन्द्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष व सचिव , दुमका शाखा के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष, पलामू जिले के जैप-8 के अध्यक्ष व सचिव तथा साहबगंज जिले के जैप-9 के अध्यक्ष व सचिव को किया निलंबित ।

 

🔹️सदस्यों के हित में काम नहीं करने की मिली पुख्ता जानकारी पर हुई निलंबन की कार्रवाई ।

 

🔹️ लगभग 15 हजार सदस्यों की संख्या वाले “झारखंड पुलिस एसोसिएशन” में दारोगा और इंस्पेक्टर से लेकर ए.एस.

आई. तक भी हैं शामिल ।

 

🔹️ सभी सदस्यों के लिए शुरू किए जा रहे ग्रुप मेडिकल इंस्योरेन्स हेतु फाॅर्म भरवाकर केन्द्रीय कार्यालय में जमा करने को कहा गया था । परंतु करीब एक हजार की संख्या वाले जमशेदपुर शाखा से मात्र चालीस फाॅर्म ही कराए गए जमा ।

 

🔹️ जमशेदपुर शाखा में सदस्यों की सुविधा को लेकर वहां के अध्यक्ष गंभीर नहीं रहने तथा वहां के सचिव गोपाल पांडेय के द्वारा इंस्योरेंस कंपनी के एजेंट बनकर वहां के सदस्यों पर बनाए जा रहे दवाब पर सभी सदस्य कर रहे थे विरोध ।

 

🔹️ दुमका शाखा का कार्यकाल पूरा हो जाने तथा रांची केन्द्रीय कार्यालय में आहूत बैठक में शामिल नहीं होने पर जमशेदपुर एवं दुमका समेत पलामू (जैप-8) एवं साहबगंज (जैप-9) के अध्यक्ष व सचिव को किया गया निलंबित । तथा कार्यकाल पूरा हो चुके दुमका एवं जमशेदपुर के लिए आगामी मार्च में कराया जाएगा चुनाव ।

 

 

सुशील झा