July 15, 2026

दुमका में ऑल इंडिया फाॅरवर्ड ब्लाॅक के स्टेट काउंसिल की बैठक 15 मार्च को- सुशील झा

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

===========

 

*दुमका में ऑल इंडिया फाॅरवर्ड ब्लाॅक के स्टेट काउंसिल की बैठक 15 मार्च को*

 

🚸 ऑल इंडिया फाॅरवर्ड ब्लाॅक के झारखंड राज्य कमेटी अध्यक्ष मोफिज साहिल की अध्यक्षता में दुमका के प्रभात नगर काॅलोनी में हुई दो दिवसीय बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय सचिव ज्योति रंजन महापात्र ने दी राष्ट्रीय स्तर के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ।

 

🚸 संगठन के राज्य महासचिव अरूण मंडल ने झारखंड राज्य की वर्तमान परिस्थिति , मंहगाई, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य विषयों जैसे कई मुख्य एजेंडे पर किए चर्चा ।

 

🚸 विचार विमर्श के आधार पर आगामी 15 मार्च को राज्य काउंसिल की होनेवाली बैठक में राज्य भर के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल ।

 

🚸 बैठक में पारित हुए प्रस्ताव में राज्य सरकार से सभी स्तरों पर पठन-पाठन प्रारंभ कराए जाने तथा बच्चों को मानसिक तौर पर अपाहिज न बनाने की की गई अपील । एवं सभी रिक्त पदों पर बहाली करने तथा नए पद का सृजन करने हेतु सरकार से अनुरोध करने पर हुई चर्चा । साथ ही , ‘मनरेगा’ को सुचारु रूप से लागू कराने व राज्य से मजदूरों के पलायन को रोके जाने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने व मंहगाई पर नियंत्रण लाने के प्रयास हेतु सरकार से अनुरोध पर हुआ विचार-विमर्श ।

 

 

सुशील झा