केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका की नौसेना एबटाबाद से ओसामा बिन लादेन को ले गई, तो क्या हम नहीं कर सकते। आज संभव है।
वहीं सुरक्षा के चलते अधिकारियों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के साथ 5 किमी के दायरे में शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है।
उधर, खरीज टाइम्स के अनुसार भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमावर्ती जिले बांदीपोरा में 24 पाकिस्तानी चैनलों पर पुलवामा की घटना के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए रोक लगा दी है। कश्मीर मीडिया सेवा के अनुसार बांदीपोरा के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक आदेश में सभी केबल ऑपरेटरों से पाकिस्तान के 24 चैनलों को तुरंत बंद करने के लिए कहा है।

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-