पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद का कहना है कि अगले 72 घंटे अहम हैं। अगर भारत से युद्ध होता है तो ये दूसरे विश्व युद्ध से भी बड़ा होगा। उन्होंने कहा है कि ये काफी भयानक युद्ध होगा क्योंकि पाकिस्तान पूरी तरह तैयार है।
रेल मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान लगभग युद्ध की स्थिति में है। रेलवे पहले ही आपातकाल स्थिति के कानूनों का पालन कर रहा है। यह आखिरी युद्ध होगा। चाहे युद्ध हो या शांति ये अगले 72 घंटे में फैसला हो जाएगा।
वहीं एएनआई के अनुसार पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर कहा कि बडगाम के विमान क्रैश में उसका कोई हाथ नहीं है। हालांकि उन्होंने दो पायलेटों की गिरफ्तारी की बात भी कही है। इससे पहले उसने कहा था कि उसने दो भारतीय विमानों को गिरा दिया है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-