भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर हमला किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान में हड़बड़ाहट है। इसी के चलते पाकिस्तान ने खीज मिटाने के लिए भारतीय फिल्मों की रिलीज रोकने का फैसला किया है।
दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के रिलीज पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन ने बताया कि सिनेमा एक्जिबिटर एसोसिएशन ने भारतीय कॉन्टेंट का बहिष्कार करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार फवाद ने कहा कि पाकिस्तान में कोई भारतीय फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसके अलावा भारत में बने एड पर भी ऐक्शन लेने के आदेश दिए गए हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-