चुनाव में नेता कुछ भी कह देते हैं कृपया करके गंभीर होने की आवश्यकता नहीं चुनाव के बाद प्रयागराज में बस उड़ेगी या नहीं इसकी कल्पना हरगिज़ न करेंl
प्रयागराज में चलेगी हवा में उड़ने वाली बस – नितिन गडकरी
प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को शहर पश्चिमी विधानसभा के झलवा चौराहे के पास आयोजित एक जनसभा में कहा कि प्रयागराज में अब हवा में उड़ने वाली बस चलाई जाएगी।
इसका डीपीआर तैयार हो रहा है। गडकरी ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी उन्होंने इसकी जानकारी दे दी है।
जनसभा में गडकरी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह दिल्ली से प्रयागराज के लिए सी प्लेन में बैठे हैं और यहां त्रिवेणी संगम पर उतरे। गडकरी बोले कि इच्छा भी उनकी पूरी होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन फ्यूल का इस्तेमाल भी अब पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना बहुतायत मात्रा में होता है। इसकी मदद से इथेनाल बनेगा जो गाड़ियों में डाला जाएगा।
अभी जो गाड़ियां 110 रुपये लीटर पेट्रोल से चल रही है, उसमें इथेनाल का प्रयोग होने से यह खर्च 68 रुपये पर आ जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा कि मैं ऐसा मंत्री हूं जो बोलता हूं वह करके दिखाता हूं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-