October 28, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने युनाइटेड कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ-

Spread the love

*जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने युनाइटेड कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ*

 

*जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगो को दिलायी मतदान करने की शपथ*

 

*स्लोगन व गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से मतदान करने की अपील की गयी*

 

प्रयागराज। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने नैनी स्थित युनाइटेड कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगो को जागरूक किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित कालेज के छात्र-छात्राओं सहित सभी उपस्थित लोगो से मतदान करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोग वोट के माध्यम सरकार बनाते है, यही तो लोकतंत्र है। सभी को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है। हम सभी लोग चाहते है कि भारत समृद्ध बने और हमारा लोकतंत्र मजबूत हो और ये तभी हो सकता है, जब आप अपने वोट की ताक