*सुश्री अंजली गोयल,महाप्रबंधक, बनारस रेल इंजन कारखाना ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया संदेश*
राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं सभी महिलाओं को यह संदेश देना चाहूंगी कि वह अपने आप को सिर्फ अपने घर परिवार तक सीमित न रखें। उन्हें घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर हर जिम्मेदारियों का पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामना करने का जज़्बा व हौसला बनाये रखने की बख़ूबी कोशिश करते रहना चाहिए। मन में यह गांठ बांध लेने की जरूरत है कि दुनिया का कोई भी काम असंभव नहीं है। जरूरत है बस अपने अंदर के हौसले व जुनून को सदैव बनाए रखने की। साथ ही हर महिला को उसके परिवार व समाज के सपोर्ट की भी जरूरत है। हमें अपनी सोच के दायरे को इतना बढ़ाना होगा की कामयाबी के जिस सपने को हम देखें उसे पूरा करके ही दम ले। कोई भी काम हमारे लिए असंभव नहीं है बस उस काम के प्रति खुद को फोकस करने की जरूरत है। मुझे गर्व है बनारस रेल इंजन कारखाना की महिला रेल कर्मियों ने रेल इंजन उत्पादन अपना भरपूर सहयोग दिया है। जो हम सबके लिए एक मिसाल है।
राजेश कुमार
जनसंपर्क अधिकारी





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-