बसपा ने तीन नेताओ को हटाया
जौनपुर। वारणसी मंडल मे पार्टी के तीन नेताओं के निष्कासन की कार्रवाई से बसपा की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने बताया कि शनिवार की देर रात वाराणसी मंडल के सेक्टर प्रभारी यशवंत गौतम, बदलापुर विधानसभा इकाई अध्यक्ष रामनाथ गौतम व बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार पार्टी प्रत्याशी रह चुके लालजी यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में की गई है। लालजी यादव वर्ष 2012 और 2017 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे। इस बार के चुनाव में भी बसपा से टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे।
जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने बताया कि वंश बहादुर गौतम को बदलापुर विधानसभा इकाई अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विधानसभा इकाई उपाध्यक्ष पद का दायित्व रामनाथ पटेल को दिया गया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-