May 30, 2026

*वायुसेना के ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के समय भीकिया था ऐसा*

Spread the love

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद भारतीय सुरक्षाबलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ हो रही है। 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद ही पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि बदला लिया जाएगा।

खबर है कि मंगलवार तड़के जब वायु सेना के लड़ाकू विमान पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों को ध्वस्त कर रहे थे, तब पीएम मोदी साउथ ब्लॉक में ही थे और कंट्रोल रूम से पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे। बालाकोट में लगभग 3.45 बजे, मुजफ्फराबाद में 3.48 बजे और चाकोटी में लगभग 3.58 बजे प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया गया।

भारत के हवाई हमले किए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादी शिविर को नष्ट कर दिया गया है। पीएम ने पहले दिन कहा था कि सेना को पूरी छूट दी गई है।