May 6, 2026

कोरोना टीकाकरण को लेकर पैदा हुए अजीब-ओ-गरीब हालात-कौशिक वगाडिया

Spread the love

कौशिक वगाडिया-

 

कोरोना टीकाकरण को लेकर पैदा हुए अजीब-ओ-गरीब हालात:जमशेदपुर में मियाद पूरी होने के बावजूद दूसरी डोज लेने नहीं पहुंचे लोग, बना रहे बहाने

 

जमशेदपुर

 

टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे लोग।

 

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब 65 हजार लोग समय की मियाद पूरी होने के बाद भी दूसरी डोज लेने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर नहीं आ रहे हैं। जिला प्रशासन उनसे संपर्क कर दूसरी डोज लेने का आग्रह कर रहा है, लेकिन वे कोई न कोई बहाना बनाकर इंकार कर दे रहे हैं। कोई तर्क दे रहा है कि तीसरी लहर का पीक गुजर गया, ऐसे में उसे दूसरी डोज लेने की जरूरत नहीं है, जबकि कोई कह रहा अभी तबीयत ठीक नहीं बाद में वैक्सीन लूंगा। उपायुक्त कार्यालय स्थित वैक्सीनेशन कोषांग में 10 शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है । इन शिक्षकों को प्रशासन की ओर से वैसे व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराई गई, जिन्होंने अब तक दूसरी डोज नहीं ली है। पिछले 60 दिनों में कोषांग के कर्मचारियों ने करीब एक लाख लोगों को फोन कर वैक्सीन लेने का आग्रह किया। जिसमें से 65 हजार ऐसे थे जिन्होंने आज तक दूसरी डोज नहीं ली है।