June 21, 2026

5 करोड़ के गबन में बिल्डर सहित दो के घर पर चिपकाया इश्तेहार-कौशिक वगाडिया

Spread the love

कौशिक वगाडिया और जमशेदपुर CIB team के मेंबर्स द्वारा एक रिपोर्ट —

5 करोड़ के गबन में बिल्डर सहित दो के घर पर चिपकाया इश्तेहार , जमशेदपुर

 

 

 

पांच करोड़ रुपये गबन के एक मामले में शनिवार को सोनुवा पुलिस ने मानगो निवासी और बिल्डर नंदकिशोर मिश्रा और शंकर लाल के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। उन्हें एक मार्च तक अदालत में सरेंडर करने की सूचना इस इश्तेहार में दी गई हैं। अन्यथा पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी। इस मामले में गोपीवल्लभपुर में भी चंद्रशेखर के घर में इश्तहार चिपकाया गया। इसके लिए ढोल नगाड़े के साथ सोनुवा पुलिस जमशेदपुर आई थी और इश्तेहार चिपकाने के बाद लौट गई। इनके खिलाफ वर्ष 2018 में 5 करोड़ रुपये चिटफंड के नाम पर गबन करने का आरोप है।