May 14, 2026

शंकरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध देसी शराब व फर्जी बारकोड के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया-

Spread the love

*शंकरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध देसी शराब व फर्जी बारकोड के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है*

 

शंकरगढ़ (प्रयागराज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमुनापार एसपी सौरभ दिक्षित व क्षेत्राधिकारी बारा विमल किशोर मिश्रा के निर्देशन में शंकरगढ़ पुलिस ने अभियुक्त रजनीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 15 अदद पव्वा देसी शराब और 20 अदद देसी शराब के खाली बोतल एवं 7 अदद फर्जी बारकोड बरामद किए गए हैं गिरफ्तार किया गया अभियुक्त रजनीश कुमार सिंह पुत्र स्व0 चंद्रमा प्रसाद सिंह निवासी कोसफर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को शंकरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर के विधिवत कार्रवाई कर रही है