कोखराज क्षेत्र में बढ़े अपराध से जनता परेशानl
गंभीर घटनाओं के खुलासे में हाफ रही पुलिस ने पेंडिंग पत्रावली लिख कर बंद कर दी गम्भीर अपराधों की जांच
कौशांबी कोखराज
थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध से आम जनता परेशान है घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर पा रही है पूर्व की गम्भीर घटनाओं को पेंडिंग पत्रावली लिखकर बंद कर दिया गया है इलाके में बढ़ते अपराध पर पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज करने की ठान ली है जिससे आला अधिकारियों की नजर में कोखराज पुलिस की कार्यशैली की छवि बेहतर बनी हुई है इलाके के लोगों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कोखराज थाना पुलिस की कार्यशैली पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है l
बताते चलें कि कोखराज थाना की पुलिस चौकी भरवारी क्षेत्र में 2 जनवरी को चोरी के वाहन पार्ट्स को दो ट्राली में लेकर जा रहे अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा माल तो बरामद हो गया लेकिन चोर भाग गए पुलिस ने माल जप्त कर लिया आरोप है कि चोर से पैसा लेकर पुलिस ने छोड़ दिया है 2 जनवरी को ट्रैक्टर चालक को लूट लिया गया 10 जनवरी को सिहोरी टोल प्लाजा के पास लेखपाल से नगदी और बाइक लूट ली गई है इसी तरह आशीष पांडेय के साथ 15 जनवरी को सिंधिया पुल के पास लूटपाट हुई है 17 जनवरी को भरवारी डाकघर से बाइक चोरी हो गई और 18 जनवरी को फिर टेगाई जलालपुर में जयप्रकाश को लूट लिया गया इतने पर भी अपराधियों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा सकी और लगातार घटनाएं घटित होती रही 18 जनवरी को गोवंश काट दिए गए जिसको लेकर इलाके में आक्रोश फैल गया और थाना पुलिस को भी जलालत झेलनी पड़ी 19 जनवरी को शोभना निवासी सर्वेश कुमार की बाइक की डिग्गी तोड़कर के मूरतगंज में 50 हजार रुपए टप्पेबाज उठा ले गए इस मामले का भी खुलासा नहीं हुआ 31 जनवरी को एक गेस्ट हाउस से रामपाल अलीगंज की बाइक चोरी हो गई मामले में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ 28 जनवरी को पुलिस चौकी के पास से विक्रम चोरी हो गई जो दूसरे दिन अषाढा के पास से बिक्रम बरामद हुई मुकदमा नहीं लिखा गया और मामले में आरोपी से 15,000 लेकर छोड़ दिया गया इलाके में चोरी की बाइक के साथ आरोपी पकड़े गए लेकिन 20 हजार रुपए लेकर उन्हें भी छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगा है 4 फरवरी को हररायपुर चौराहे से सर्राफा कारोबारी की दुकान में तीन लाख की टप्पे बाजी दिनदहाड़े हो गई इस मामले में भी पुलिस रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है बालक मऊ गांव में 3 वर्षों पूर्व चिकित्सक हत्याकांड का खुलासा भी पुलिस नहीं कर सकी है इलाके में बढ़ते अपराध से आम जनता त्रस्त है संगठित अपराध गांजा की बिक्री जुए के अड्डे डग्गामार वाहनों से वसूली हरे पेड़ों की कटाई बालू के ओवरलोड वाहनों से वसूली के लिए सिपाही पूरे दिन मुस्तैद हैं अपराधों के खुलासे में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है पुलिस की असफलता पर इलाके के लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए थाना और चौकी पुलिस पर कार्यवाही की मांग की हैl

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-