August 31, 2026

*विदेश मंत्रालय ने कहा- जैश के सबसे बड़े कैंप पर किया हमला*

Spread the love

पाकिस्तान में आतंकी संगठनों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर विदेश सचिव विजय गोखले ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने मंगलवार तड़के आतंक संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया। उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी मिली थी कि जैश फिर से भारत में आत्मघाती हमले की योजना बना रहा था, इसलिए ये स्ट्राइक जरूरी हो गई थी।

गोखले ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि जैश भारत में अधिक आत्मघाती हमलों की योजना बना रहा था। खतरे को देखते हुए एक पूर्वनिर्धारित स्ट्राइक बिल्कुल आवश्यक हो गई। आज भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया। इन हमलों में शीर्ष कमांडरों को मार दिया गया। इस ऑपरेशन में बहुत बड़ी संख्या में जैश आतंकवादियों, प्रशिक्षकों, वरिष्ठ कमांडर और जिहादियों को समाप्त कर दिया गया।’

उन्होंने कहा कि शिविर मौलाना यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी चला रहा था, जो जैश प्रमुख मसूद अजहर का साला था। भारत आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए सभी उपाय करने के लिए दृढ़ और संकल्पबद्ध है। यह कार्रवाई JeM शिविर पर लक्षित की गई थी। स्ट्राइक में किसी नागरिक को नुकसान नहीं हुआ