September 28, 2026

*एयर स्ट्राइक: जेडीयु ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहां- चौकीदार ने दिखा दिया 56 इंच का सीना*

Spread the love

पुलवामा हमले पर वायु सेना द्वारा जबाबी कार्रवाई करने के बाद राजनीतिक बयान आने शुरू हो गए हैं। जेडीयु ने वायु सेना के इस कार्रवाई का स्वागत किया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखा दिया कि उनका सीना 56 इंच का है।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जैश ने हमारे 42 जवानों को कायराना तरीके से शहीद किया था, लेकिन आज देश के जवाज़ जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के कैम्प को नेस्तनाबूत कर दिया। पाकिस्तान को यह बता दिया गया है कि हममें जोश है। वहीं, आरजेडी विधायक विजय प्रकाश ने भारत की इस कार्रवाई के बारे में कहा है कि आज सेना ने देश की आन, बान और शान को न सिर्फ बरकरार रखा बल्कि पाकिस्तान को यह भी बता दिया कि हममें कितनी शक्ति है।

उन्होंने सेना को सैल्यूट किया। इसी तरह आरएलएसपी के विधायक ललन पासवान ने केंद्र सरकार की इस कार्रवाई का भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो लोकसभा चुनाव की तिथियां को आगे बढ़ा दे, लेकिन अभी सबसे जरूरी है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए ।