मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 5 और 6 फरवरी को उत्तराखंड में बर्फबारी होगी, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जिलों में ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी यह बदलाव रुकने वाला नहीं है. आने वाले दिनों में बारिश के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ेगा.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-