November 3, 2026

मौसम विभाग का अलर्ट-

Spread the love

मौसम विभाग का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश में मौसम के मिजाज को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 5 और 6 फरवरी को उत्तराखंड में बर्फबारी होगी, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जिलों में ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी यह बदलाव रुकने वाला नहीं है. आने वाले दिनों में बारिश के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ेगा.