आज से ठण्ड भी देगी राहत
राजधानी का मौसम शुक्रवार को भी बदली और बूंदाबांदी से खराब रहा। ठण्ड-ठिठुरन के बीच सुबह से कई इलाकों में बूंदाबांदी चलती रही। दोपहर में कुछ देर धूप निकलने के बाद ठंड से मामूली राहत मिली फिर भी दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दोपहर बाद इंदिरानगर, गोमतीनगर, गोसाईगंज, मलिहाबाद, काकोरी, मोहान रोड, पारा, चिनहट आदि इलाकों में तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से मौसम साफ होगा।अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभों के कारण बुधवार रात से ही मौसम बिगड़ गया था। गुरुवार को राजधानी में कई चरणों में बरसात हुई। तेज हवाएं चलने से ठंड भी बढ़ गयी थी। मौसम विभाग ने गुरुवार राजधानी में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। सुबह बदली और बूंदाबांदी भले ही हुई हो, लेकिन पारे में गिरावट नहीं हुई। दिन का तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था। यह गुरुवार से करीब चार डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम पारा 11.5 डिग्री रहा, जो गुरुवार से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-