Updated
*उन्नाव से दर्दनाक हादसे की खबर*
*यूपी पुलिस के पीआरवी-112 वाहन पर ट्रक पलटा*
3 पुलिसकर्मियों की मृत्यु, 1 घायल
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली के महदी खेड़ा पुलिया के पास शुक्रवार की देर शाम एक PRV गाड़ी पर एक ट्रक पलट गया। इससे अंदर बैठी 2 महिला व दो पुरुष सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो महिला व एक पुरुष सिपाही को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
*मृतकों में*
1…शशिकला यादव महिला सिपाही
2 ड्राइवर कृष्णेन्द्र मुख्य आरक्षी
3 रीता कुशवाहा महिला सिपाही
आनंद नामक कांस्टेबल घायल है।
इनोवा 2908 करौंदी प्वाइंट से आकर एस आर पेट्रोल पंप सफीपुर जा रही ….उन्नाव की ओर से आ रहा ट्रक पीआरवी- 112 पर पलट गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-