*आभूषण दुकान में दिनदहाड़े टप्पे बाजी*
*कौशांबी* कोखराज थाना के अंतर्गत हररायपुर चौराहे पर एक आभूषण की दुकान में दिन दहाड़े टप्पे बाजी कर बाइक सवार फरार हो गए है मामले की सूचना व्यापारी ने स्थानीय पुलिस को दी है घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है व्यापारी का कहना है कि लगभग ढाई लाख कीमत का सामान टप्पेबाज ले उड़े हैं
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के हररायपुर चौराहे पर दिनेश सोनी की दुकान पर आभूषण खरीदने के बहाने दो युवक पहुँचे और बातों ही बातों में दुकानदार को उलझा कर सोने के जेवर के डिब्बे ले उड़े दुकानदार का कहना है कि लगभग 60 ग्राम सोने की झुमकी की डिबिया को लेकर युवक फरार हो गए है दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर देखा गया तो पता चला कि बदमाश बाइक से आए थे और बाइक पर सवार होकर इमामगंज की ओर भाग गए है दुकानदार का कहना है कि टप्पे बाजी करने वाले युवक बाहरी लगते थे और दुकानदार का कहना है कि सामान खरीदने के बहाने दुकान में घुसे टप्पे बाजो ने 500 रुपए भी दुकानदार को दिया है और वार्ता के दौरान टप्पेबाजो ने दुकानदार से बताया कि वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी का कार्य करते हैंl

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-