June 14, 2026

*कांग्रेस पर पीएम मोदी का आरोप, सेना को बना लिया था कमाईका साधन*

Spread the love

 

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक देश को समर्पित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना में से एक है। सैनिकों ने हमेशा हर वार को अपने ऊपर लिया और उसका जवाब भी दिया। सैनिकों के शौर्य का बखान करते हुए पीएम मोदी ने पुलवामा के शहीदों को भी नमन किया।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन कामों को पहले नामुमकिन समझा जाता था, उन्हें अब मुमकिन बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि बहुत लंबे समय से आपकी मांग थी कि आपके लिए सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनाया जाए। हम एक नहीं बल्कि हम ऐसे तीन सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनाने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने राफेल के मसले पर जवाब देते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस सरकारों के दौरान हुए रक्षा सौदों और सेना की अनदेखी के आरोप लगाते हुए राफेल को रोकने की साजिश का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि पहले सरकारों ने देश के वीर बेटे-बेटियों के साथ सैनिकों और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया।

यहां तक कि सेना के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं खरीदी गईं। लेकिन हमारी सरकार ने 2 लाख 30 हजार से ज्यादा बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदीं। पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि पहले सरकारों ने अपनी कमाई का साधन बना लिया था।