वाराणसी । शिवपुर थाना क्षेत्र के दुधहिया पोखरी के पास स्थानीय दबंगो ने दुकान में घुसकर दुकानदार की फाइटर व डंडो से धुनाई कर दिया,धुनाई के बाद जब दुकानदार की माँ बचाने पहुँची तो दुकान के अंदर घुसकर दबंगो ने मा की भी धुनाई कर दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुर थानाक्षेत्र के दुधहिया पोखरी के पास राजेश नामक ब्यक्ति की नास्ते की दुकान है जहां पर स्कूल आने जाने वाली छात्राये सुबह ही सुबह नास्ता करने के लिए रुकती है उसी समय स्थानीय मनचले जो इलाके के काफी दबंग व माफियाओ के रूप में नवयुवक उभर रहे है उनको काफी नागबार लगा था जो देर रात्रि पहुचकर दुकान में घुसकर फाइटर व डंडो से जमकर जानलेवा हमला आधा दर्जन के करीब दबंग पहुचकर करने लगे,दुकानदार जब खून से लहूलुहान हो गया तो दुकानदार की माता अपने बेटे को बचाने पहुँची तो उसे भी दबंगो ने नही छोड़ा, खून से लतपथ दुकानदार शिवपुर थाने पहुँचकर दबंग प्रीतम माली व अज्ञात दर्जनों लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
साभार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-