June 25, 2026

*पीएम मोदी को बेटी की शादी का भेजा निमंत्रण, बदले में घर आया ये संदेश*

Spread the love

काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी की एक महिला ने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण भेजा था। निमंत्रण के बदले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवविवाहित जोड़े के नाम एक संदेश भेजा।

वाराणसी के सुंदरपुर की रहने वाली मिथिलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुत्री अंकिता के विवाह के लिए निमंत्रण पत्र भेजा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश पाकर परिवार के लोग भी प्रसन्न हैं।

शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वर-वधू अंकिता और शिवम को जीवन के नव शुभारंभ की हार्दिक बधाई।…