जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हुई समस्याओं के निदान के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
सभी संस्थाओं की अनुमन्य सुविधाएं उन्हें मिल गई हैं या नहीं यह एक टीम बनाकर सुनिश्चित करने को भी कहा।

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हुई समस्याओं के निदान हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने मेला अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान एवं अन्य अधिकारियों समेत प्रभावित क्षेत्रों का आज फिर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा दिया। गंगद्वीप, सेक्टर 2 तथा अन्य प्रभावित स्थानों के पास सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए बंंधे एवं कटान रोकने हेतु की गई कार्यवाही का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने नदी के समीप बसे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या ना आए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पिछले वर्ष की भांति सभी संस्थाओं की अनुमन्य सुविधाएं उन्हें मिल गई हैं या नहीं यह एक टीम बनाकर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-