बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बारांबकी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, यूपी रोडवेज की बस तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी और इस हादसे में बस में सवार यात्री दब गए.
जानकारी के मुताबिक, यह बस हादसा तेज रफ्तार में दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चलते हुआ है. हादसे की शिकार बस गोंडा डिपो की है, जो कि बहराइच से लखनऊ की तरफ जा रही थी. इस बीच बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के चौका घाट क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हो गयी. पुलिस के मुताबिक, रोडवेज बस में कुल 24 यात्री थे, जिनमें से 18 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं, इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है. हालांकि कई और यात्रियों की हालत नाजुक।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-