देश में एक अप्रैल से चौबीस घंटे बिजली दी जाएगी। इसकी तैयारी विद्युत मंत्रालय की ओर से कर ली गई है। गुरुग्राम में मंगलवार से होने वाली प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत मंत्रियों की बैठक में इस पर चर्चा होगी। उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत मंत्रालय सभी राज्यों के साथ मिलकर इसकी निगरानी कर रहा है।
हिन्दुस्तान में छपी खबर के मुताबिक केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने बताया कि देश के हर घर में एक अप्रैल से चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। उन्होंने साफ किया है कि अगर बिना किसी कारण के बिजली वितरण कंपनी बिजली की कटौती करती हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई तकनीकी या प्राकृतिक आपदा आने पर ही बिजली कटौती में छूट दी जा सकती है।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-