May 28, 2026

*देश में एक अप्रैल से मिलेगी 24 घंटे बिजली काटी तो लगेगा जुर्माना*

Spread the love

देश में एक अप्रैल से चौबीस घंटे बिजली दी जाएगी। इसकी तैयारी विद्युत मंत्रालय की ओर से कर ली गई है। गुरुग्राम में मंगलवार से होने वाली प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत मंत्रियों की बैठक में इस पर चर्चा होगी। उपभोक्‍ताओं को चौबीस घंटे बिजली उपलब्‍ध कराने के लिए विद्युत मंत्रालय सभी राज्‍यों के साथ मिलकर इसकी निगरानी कर रहा है।

हिन्‍दुस्‍तान में छपी खबर के मुताबिक केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने बताया कि देश के हर घर में एक अप्रैल से चौबीस घंटे बिजली उपलब्‍ध रहेगी। उन्‍होंने साफ किया है कि अगर बिना किसी कारण के बिजली वितरण कंपनी बिजली की कटौती करती हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि कोई तकनीकी या प्राकृतिक आपदा आने पर ही बिजली कटौती में छूट दी जा सकती है।