May 28, 2026

*कश्‍मीर में घुसने के फिराक में आतंकी हाफिज सईद का करीबी अबू मूसा*

Spread the love

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से जिस तरह से भारतीय सेना ने कश्‍मीर में आतंकियों को खत्‍म करने का अभियान चलाया है, उसके बाद आतंकी संगठन भी खौफ में हैं। खबर है कि मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद अब अपने सबसे करीबी रिश्‍तेदार को कश्मीर में दाखिल कराने के फिराक में है। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक हाफिज सईद का करीबी अबू मूसा कश्मीर में अगले 10 से 15 दिन में कश्‍मीर में दाखिल हो सकता है।

हाफिज सईद घाटी में लश्कर को मज़बूत करने के लिए अपनी सबसे भरोसेमंद साथी अबू मूसा को कश्‍मीर में भेजने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अबू मूसा को घाटी में युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल कराने का जिम्‍मा सौंपा गया है। इसी के साथ अबू मूसा घाटी में युवाओं को खास तरह की ट्रेनिंग भी देगा।

गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्‍तान में पनप रहे आतंकियों को खत्‍म करने की कवायद तेज कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक भारत के साथ अब फ्रांस सरकार भी संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ में जैश-ए-मोहम्‍मद को प्रतिबंधित करने का प्रस्‍ताव पेश कर सकती है।