रोहनिया-मोहन सराय चौराहा स्थित हाईवे पर रविवार को दोपहर में लगभग 2 बजे ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार अंशु गुप्ता उर्फ छोटू उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी कैंट थाना अंतर्गत रसूलपुर, लालपुर की मौके पर मौत हो गयी। तथा स्कूटी सवार दूसरा व्यक्ति विमलेश कुमार यादव निवासी रुस्तमपुर ,चौबेपुर घायल हो गये।
वाराणसी से इलाहाबाद जाने वाली रोड ओवरलोडिंग ट्रक जाने के कारण सड़क नहर नुमा हो जाने की वजह से मोटरसाइकिल सवार की संतुलन बिगड़ गई और गिर पड़ा ।पीछे से आ रही ट्रक उक्त मोटरसाइकिल सवार के ऊपर चढ़ते हुए आगे निकल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर रोहनिया थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-