बिहार : राजद अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर सीबीआई के घेरे में हैं। बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू यादव हमेशा ही घोटाले और धांधली के विवादों से घिरे रहे हैं।
लालू पर अब आरोप है कि उनके रेल मंत्री रहने के दौरान राजस्थान में 276 लोग बिना परीक्षा और इंटरव्यू के रेलवे में भर्ती हुए थे और इनमें से 111 लोग बिहार के थे। अब सीबीआई इन कथित अवैध भर्तियों की जांच कर रही है। सीबीआई ने उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन से इन 276 कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा है। संभावना है कि कर्मचारियों की पूरी पड़ताल के बाद लालू की भूमिका की भी जांची की जाएगी।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-