प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फेंस को संबोधित करने जा रहे हैं। इसके बारे में खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे, जो विश्व की अब तक की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी।
भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक, इस वीडियो कॉन्फेंस में 15 हजार स्थानों पर एक करोड़ से अधिक लोगों के जुड़ने की उम्मीद है, जिन्हें पीएम मोदी संबोधित करेंगे। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 हजार स्थानों पर कम से कम एक करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों और शुभचिंतकों को संबोधित करेंगे। यह सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी।’’
उन्होंने कहा कि लोग नमो एप के जरिए और हैशटैग ‘मेराबूथसबसेमजबूत’ पर अपने प्रश्न पूछ सकते है

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-